मसूरी – नगर पालिका द्वारा लाइब्रेरी बाज़ार स्थित होटल मयूर से लाइब्रेरी बस स्टैंड मार्ग तक एक नवीन लिफ्ट लगाने की परियोजना प्रस्तावित की गई है, जिसके सापेक्ष में विचार एवं सुझाव मांगे गए है।
अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन मे मसूरी क्षेत्रांतर्गत लाइब्रेरी क्षेत्र स्थित मॉल रोड (होटल मयूर के आगे) से नीचे मसूरी बस स्टैंड मार्ग तक एक नवीन लिफ्ट स्थापित किए जाने की परियोजना प्रस्तावित की गई है।
उक्त प्रस्तावित परियोजना के संबंध मे मसूरी क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता को सूचित किया जाता है कि यदि इस परियोजना के विषय में कोई विचार, सुझाव अथवा आपत्ति हो, तो आप इस सूचना के प्रकाशन के 1 सप्ताह (07 दिवस) के भीतर अपने सुझाव लिखित रूप मे नगर पालिका परिषद मसूरी के कार्यालय मे जमा करवा सकते हैं।
निर्धारित समयावधि समाप्त होने के उपरांत प्राप्त होने वाले सुझावों पर विचार किया संभव नही होगा।
