: शव के गहरी खाई में होने के कारण आइटीबीपी एवं फायर सर्विस की ली गई मदद।
मसूरी – लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड के निकट एक होलीडे होम गेस्ट हाउस के निकट गहरी खाई में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी के मोबाइल नंबर पर प्रकाश जोशी नामक व्यक्ति ने सूचना देकर बताया कि लाइब्रेरी टैक्सी स्टैंड से थोड़ा आगे होलीडे होम गेस्ट हाउस के पास गहरी खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव, बिजली के खंभे लगाने वाले मजदूरों ने देखा ।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे तो देखा कि गहरी खाई में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जो लगभग 20 से 25 दिन पुराना था देखने पर शव पुरुष का स्पष्ट हुआ जिसका ऊपरी हिस्सा सड़ी गली अवस्था में है जिसके सर ,गर्दन व हाथों को जंगली जानवरों द्वारा खाया गया है तथा जंगली चूहे और कीड़े मकोड़े अभी भी शव को खा रहे थे । खाई गहरी और खतरनाक होने के कारण फायर सर्विस और आईटीबीपी मसूरी के सहयोग से उक्त अज्ञात शव को निकाल कर बॉडी बैग में रखकर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया । शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं जांच की जा रही है
हुलिया शव – अज्ञात पुरुष का शव, कद 5 फीट 4 इंच लगभग रंग सांवला
उम्र लगभग 35 वर्ष, नीले कलर की बेल्ट लगी जींस पहनी हुई है। शव के ऊपर का हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा खाया गया है। जामा तलाशी पर पहचान की कोई वस्तु या चिन्ह नहीं मिला है।
