भालू एवं तेंदुए की आवाजाही को लेकर वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता।

मसूरी – प्रदेश में बढ़ते मानव वन्य जीव संघर्ष को देखते हुए मसूरी वन प्रभाग ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है पर्यटन नगरी मसूरी के साथ ही निकटवर्ती क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय स्कूलों में विभागीय स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित किया गया है।

अभियान के दौरान सहायक वन संरक्षक (ACF) डॉ. उदय गौड़ द्वारा बताया गया कि हाल के दिनों में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भालू एवं तेंदुए की आवाजाही बढ़ी है, जिसके कारण संघर्ष की संभावनाएँ भी बढ़ी हैं। इसी के मद्देनज़र स्थानीय स्तर पर जागरूकता एवं सतर्कता बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान में आरो मसूरी महेंद्र चौहान आरो रायपुर हरीश गैरोला, अनिल, खुशी राम, यामिन खान, अभिषेक, आनंद सिंह, हरेंद्र सिंह, राहुल, राजकुमार सैनी, फते सिंह, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR