चौथी बार हुआ पं० दीनदयाल उपाध्याय पार्क का लोकार्पण, पूर्ववर्ती नगर पालिका बोर्डों पर लगाए धन अर्जित करने का आरोप।

: लंढौर बाज़ार के विकास संबंधी मांगे शीघ्र पूरी की जाएंगी : गणेश जोशी

: कैबिनेट मंत्री ने टाऊन हॉल स्थानांतरण के लिए एमडीडीए को दो दिन में रिपोर्ट देने व देहरादून मसूरी मार्ग पर दो शौचालय बनाने के लिए दिए निर्देश।

मसूरी –  पं० दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लंढौर बाजार स्थित दीनदयाल पार्क एवं ओपन जिम का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक चिंतक, समाज सेवी एवं जनसंघ के सदस्य रहे हैं, उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए अपने जीवन काल में अविस्मरणीय कार्य किए हैं। कहा कि विगत दस सालों से केंद्र एवं राज्य की सरकार उपाध्याय के नाम से कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

व्यापार संघ अध्यक्ष अग्रवाल ने लंढौर क्षेत्र की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए यहां का कि विकास के लिए आधुनिक घंटाघर का निर्माण, फसाड़ लाइट, नॉर्थ रोड पर पार्किंग, हेरिटेज मार्केट, सर्वे स्टेट में पर्यटक स्थल विकसित करने की कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, राजेंद्र रावत ने भी अपने विचार रखें।

इस अवसर पर एमडीडीए के अधिशासी अभियंता आनंद राम, सहायक अभियंता प्रेम सेमवाल, अवर अभियंता सचिन तोमर, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, नरेंद्र मेलवान, सतीश ढौंडियाल, रवि गोयल, जगजीत कुकरेजा, अमित भट्ट, नरेंद्र पडियार, अभिलाष, जोगिंदर कुकरेजा, सानू वर्मा, मीरा सकलानी, अनीता सक्सेना, जसोदा शर्मा, चंद्रकला सयाना दर्शानी सेमवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा ने किया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR