पर्वतीय गांधी स्व० बडोनी को दी श्रद्धांजलि।

मसूरी – उत्तराखंड राज्य निर्माण के प्रणेता पर्वतीय गांधी स्व० इंद्रमणी बडोनी की 25वीं पुण्यतिथि पर राज्य आन्दोलनकारीयों, स्थानीय निवासियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इंद्रमणी बडोनी स्मृति मंच द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पर्वतीय गांधी की प्रतिमा की जर्जर स्थिति पर राज्य आन्दोलनकारीयों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने स्व० बडोनी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि पालिका एक्ट के अनुसार महापुरुषों की मूर्तियों एवं स्मारकों के रखरखाव की नैतिक जिम्मेदारी वर्तमान में नगर पालिका प्रशासक की होती है।

पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, राज्य आन्दोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर पी बडोनी ने भी पर्वतीय गांधी के मूर्तिया स्थल के खस्ताहाल स्थिति पर आक्रोश जताते हुए कहा कि पालिका प्रशासक द्वारा इसे अतिशीघ्र ठीक कराना चाहिए। मंच के महामंत्री प्रदीप भंडारी ने स्व० बडोनी को श्रद्धांजलि देते हुए मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भगवान सिंह धनाई, भक्तिराम नौडियाल, रमेश राव, हेमंत ग्रोवर, खुर्शीद अहमद, पूरण जुयाल, श्रीपति कंडारी, उज्ज्वल नेगी, दर्शन रावत, रजत अग्रवाल, अमित गुप्ता, स्मृति हरी, जशोदा शर्मा, ममता राव, विजेंद्र भंडारी, इज़ार अहमद, संदीप सहानी, रणजीत चौहान, संजय टम्टा, अमित भट्ट, आर्यन उनियाल, राजीव अग्रवाल, प्रकाश राणा सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR