मसूरी – मसूरी पुलिस ने समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों, बालश्रम, घरेलू हिंसा, बाल शोषण सहित बढ़ते साइबर क्राइम के बारे मे एक संगोष्ठी के माध्यम से विभिन्न जानकारियां देकर छात्राओं को जागरूक किया।
मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में उपनिरीक्षक ज्योति पंवार ने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के चलते साइबर क्राइम घरेलू हिंसा, नशे की बढ़ती प्रवति के अलावा बालश्रम व बाल शोषण की घटनाएं दिनो दिन बढ़ती जा रही है जो की छात्राओं के जीवन में चुनौती बन गई है जिसके लिए उन्हें जागरूक होना आवश्यक है। कहा कि उक्त घटना घटित होने पर महिला उत्पीड़न हेल्पलाइन – 1090, साइबर क्राइम – 1930, चाइल्ड क्राइम – 1098 पर संपर्क कर पुलिस की मदद ली जा सकती है।
इस मौके पर मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रभा थपलियाल सहित अन्य शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रही।