अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप बारलोगंज शीतला देवी मंदिर मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ( आरईएस ) के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया जिससे स्थानीय निवासियों की वर्षो पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।

वन क्षेत्राधिकारी शिव प्रसाद गैरोला ने बताया की मुख्य्मंत्री की घोषणा के बाद बारलोगंज शीतला देवी मंदिर मार्ग का सयुंक्त स्थलीय निरीक्षण कर प्रसताव शासन को भेजा जायेगा कहा की उक्त सड़क मार्ग मे 800 मीटर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिसमे पातन किए जाने वाले वृक्षों की गणना की जाएगी उसके बाद विभाग के ऊच अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ही प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा जिसके बाद उक्त मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।

इस मौके पर आरईएस के सहायक अभियंता विकास अंथवाल , सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR