नगर पालिका परिषद ने पर्यावरण मित्रों को किए फर्स्टेड कीट वितरित।

मसूरी – मसूरी नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की ओर से पर्यावरण मित्रों को उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए फर्स्टएड किट वितरित की गयी। यह जनहितैषी पहल मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की संस्थापक प्रीति सडाना और ओएनजीसी ऑयल लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से संपन्न की गयी।

पालिका के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी मौजूद रही। कार्यक्रम में वितरित की गई मेडिकल किट्स में आपात कालीन स्थिति और प्राथमिक उपचार के लिए बेहद जरूरी सामग्रियां शामिल थी। जिसमें बैंडेज, एंटीसेप्टिक लोशन, स्टेरलाइज्ड गॉज, ओआरएस, साबुन आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों के अमूल्य योगदान और कड़ी मेहनत की दिल से सराहना की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि धूप, बारिश और हर विषम परिस्थिति में काम करने वाले इन कर्मियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा नगर पालिका की सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और उनके कल्याण के लिए आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पालिका सभासद गौरी थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR