मसूरी टिहरी बायपास रोड में डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग।

मसूरी – टिहरी बायपास रोड पर नगर पालिका के डंपिंग जोन में मध्य रात्रि लगभग 2:00 बजे अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई।

घाटना की सूचना मिलते पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार मसूरी टिहरी मार्ग पर बाईपास के निकट पड़े कूड़ा डंपिंग जोन में वहां एकत्रित कूड़े में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR