नगर पालिका ने मध्य रात्रि में चलाया विशेष सफाई अभियान।

मसूरी – पर्यटन सीजन के दौरान शहर में लचर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए विगत मध्य रात्रि शहर के कई क्षेत्र में कूड़ा उठान, व कूड़े दानों की सफाई के लिए कार्यदायी संस्था से शहर के कई स्थानों से कूड़ा उठाने का कार्य शूरू करवाया।

अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि मध्य रात्रि में माल रोड़ पर मसूरी सीट शाप, जेपी बैंड, हुसैन गंज रतूड़ी निवास, एलबीएस अकादमी सहित शहर के अन्य क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान के तहत कूड़ा उठान व कूड़ेदानों की सफाई के के लिए लार्ड शिवा संस्था को सफाई हेतु निदेशित किया गया है।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR