मसूरी में किया वाइल्डनेस फर्स्ट एड (डब्ल्यूएफए) प्रशिक्षण आयोजित।

 मसूरी – मसूरी में आयोजित वाइल्डनेस फर्स्ट एड (डब्ल्यूएफए) प्रशिक्षण (28-30 मई, 2026) मे हिमालयन एडवेंचर इंस्टीट्यूट, केम्प्टी फॉल्स, मसूरी, यू.एस. स्कूल ऑफ सर्वाइवल के सहयोग से, प्रसिद्ध पूर्व मरीन यूएस कॉर्प्स प्रशिक्षक जॉन डॉबिन्स के मार्गदर्शन में 16 घंटे का वाइल्डनेस फर्स्ट एड (डब्ल्यूएफए) प्रमाणन पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। डॉबिन्स ने येल, डार्टमाउथ और कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों के छात्रों को प्रशिक्षित किया है। यह व्यावहारिक प्रशिक्षण उन स्थितियों में जीवन रक्षक आपातकालीन प्रतिक्रिया पर केंद्रित है जहां पेशेवर चिकित्सा सहायता में देरी हो सकती है – यह कौशल उत्तराखंड के भूभाग और आपदा-प्रवण क्षेत्रों के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।

यह एक आवासीय पाठ्यक्रम है। एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक कौशल से लैस करने में सहायक होगा।

रोटरी क्लब मसूरी द्वारा 5 छात्रों को सहयोग राशि देते हुए प्रोत्साहित किया गया तथा छात्रों के कौशल को निहारने का प्रयास किया गया। जिसका लाभ आने वाले समय में मसूरी और उत्तराखंड को अवश्य मिलेगा।

क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संयोजक रजत अग्रवाल और निदेशक सुवीगया सभरवाल उपस्थित रहे।

छात्र पायल नेगी, अमन नेगी, वरनिका मित्तल, अरनव बंसल और अस्मिता नौटियाल 2 रात 3 दिन के इस पाठ्यक्रम में मसूरी से प्रतिभाग करेंगे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR