कोतवाली पुलिस ने नाबालिक युवती को किया परिजनों के हवाले, बड़ी बहन से झगड़ा होने के कारण घर से बिना बताए पहुंची थी मसूरी।

मसूरी – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल दिनांक 12/5/26 को दोपहर 2:00 बजे पिक्चर पैलेस बैरियर चौकी कुलडी क्षेत्र में ड्यूटी पर नियुक्त होमगार्ड जवान राकेश को क्षेत्र में स्थित होटल के गाइड ने बताया कि एक अकेली लड़की होटल में किराए के लिए कमरा ढूंढ रही है उसकी गतिविधि पर शक हो रहा है और वह कम उम्र की प्रतीत हो रही है जिस पर मैं आपको सूचना देने आ गया ।

सूचना पर होमगार्ड जवान राकेश द्वारा चौकी प्रभारी कुलड़ी को उक्त संदर्भ में सूचित किया गया जिस पर पुलिस द्वारा लड़की की तलाश की गई जो पिक्चर पैलेस बैरियर के पास मिली पूछताछ पर उक्त युवती ने अपना नाम मंतशा पुत्री सगीर अहमद निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश उम्र 15 वर्ष बताया उक्त युवती को चौकी कुलड़ी लाया गया जहां उक्त लड़की को विश्वास में लेकर जानकारी की गई तो युवती ने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है तथा अपनी दीदी से झगड़ा होने के कारण नाराज होकर घर से बिना बताए आ गई है और गुस्से में घर वालों के 4 मोबाइल फोन भी साथ लेकर आई है बाल कल्याण अधिकारी/चौकी प्रभारी कुलड़ी द्वारा युवती के परिजनो का नंबर मांगा गया तो उसने द्वारा अपने भाई जहीर का मोबाइल नंबर दिया गया जिस पर फोन किया गया तो जहीर ने बताया कि मंतसा मेरी छोटी बहन है जो कि बड़ी बहन से झगड़ा करके घर से दिनांक 12/5/26 की रात्रि 1:35 बजे बिना बताए निकल गई थी जिसकी हमने गुमशुदगी रिपोर्ट थाना कवाडसी अलीगढ़ में अंकित कराई है।

बातचीत के दौरान युवती जो कि अस्थमा की बीमार भी थी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण सिविल अस्पताल मसूरी में ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उक्त युवती अस्थमा की मरीज है तथा जिसकी छाती में कंजेशन है जिस कारण उक्त युवती को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर करना पड़ेगा जिस पर उक्त लड़की को सिविल अस्पताल मसूरी से 108 के माध्यम से महिला कांस्टेबल पुष्पा बोरा के साथ दून अस्पताल रवाना किया गया । आज प्रातः युवती के परिजन अलीगढ़ से दून अस्पताल पहुंचे जिन्हें मंतसा को सभी सामान व मोबाइल फोनो के साथ सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की गई।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR