: सुनील उनियाल गामा के बाद दूसरे कद्दावर नेता है दिनेश अग्रवाल जो मसूरी विधानसभा सीट से ठोक रहे हैं ताल।
: तो क्या कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अपना टिकट बचाने के लिए करनी होगी भाजपा नेतृत्व की गणेश परिक्रमा ?
मसूरी – जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2027 का समय नजदीक आता जा रहा है मसूरी विधानसभा सीट को लेकर टिकट के दावेदारों की नामों में बढ़ोतरी होती जा रही है।
गौरतलब है कि देहरादून नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा भी मसूरी सीट से टिकट की दावेदारी पेश कर पिछले कुछ समय से मसूरी विधानसभा सीट पर लगातार जनसंपर्क में लगे हुए हैं वहीं, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी मसूरी से टिकट की दावेदारी पेश कर भाजपा संगठन के सामने चुनौती पेश की है।
मंगलवार को मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक लगभग छः दशक तक कांग्रेस में रहे और वर्तमान में भाजपा नेता दिनेश अग्रवाल ने मसूरी को अपना घर बताते हुए मसूरी सीट पर अच्छी राजनैतिक पैठ होने का भी दावा किया हैं।
बहराल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपना टिकट बचाने में सफल रहते हैं या भाजपा नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में किसी नए चेहरे पर दांव खेलेगी।
