हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पालिका अध्यक्ष ने जनता को समर्पित किया बहुद्देशीय टाउन हॉल।

: हर हाल में होगा गर्ग क्लीनिक का निर्माण, बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथाकथित राजनीति : मीरा सकलानी।

: बायोमीथेन प्लांट के निर्माण पर पालिका अध्यक्ष ने उठाए विगत पालिका बोर्ड पर सवालिया निशान, आखिर क्यों नहीं किया गया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का अनुपालन।

: नालों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

मसूरी – 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ गांधी चौक में परंपरागत तरीके के साथ मनाया गया।

शहर के निजी प्रतिष्ठानों एवं सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय अनुसार प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया गया वहीं सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी द्वारा किया गया। इस दौरान अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच विभूतियों के अलावा पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक जोत सिंह गुणसोला ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व की अनुभूति महसूस करता है हमें आज के दिन स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों को नहीं भूलना चाहिए जिनके बलिदान से ही हमें आजादी मिली है उनके बलिदान पर हर भारतीय को गर्व महसूस करना चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि जो आजादी हमें उन शहीदों का स्मरण करना चाहिए मात्र आज के दिन ही उन शहीदों को याद करते हैं जबकि अन्य दिनों में उनको याद किया जाना भी आवश्यक है तभी उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी राहुल आनंद, अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता, होटल वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आरपी बडोनी, पालिका सभासद जसबीर कौर, गीता कुमाई, पवन थलवाल, सचिन गुहेर , गौरी थपलियाल, अमित भट्, रुचिता गुप्ता सहित भारी संख्या में शहर के राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व भारी संख्या स्थानीय निवासीयों के साथ साथ पर्यटक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश बडोनी ने किया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR