: वृक्षारोपण के बाद पौधों का संरक्षण और देखभाल जरूरी – पालिका अध्यक्ष
मसूरी – हरेला पर्व के तहत भाजपा मसूरी मंडल व रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सहित भगत सिंह चौक पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधे वितरित किए गए जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित भाजपा मसूरी मंडल पौधा वितरण कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था सहित पेट्रोलियम विश्व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी सहयोग किया।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि भाजपा का यह प्रदेश व्यापी अभियान है, जिसके तहत मसूरी मंडल ने पांच सौ से अधिक पौधों को वितरित किया है। उन्होंने पौधा ले जाने वालों का आह्वान किया कि वे पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल व संरक्षण भी करें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हरेला पर्व के तहत पूरे उत्तराखंड में पौधा रोपण किया जा रहा है जो 16 जुलाई से शुरू होकर 15 अगस्त तक जारी रहेगा।
वहीं मुख्य जिला उद्यान अधिकारी डीके तिवारी ने कहा कि मसूरी की जलवायु के अनुसार पौधे रोपने के लिए पौधे वितरित किए जा रहे हैं जिसमें कलेंचू, कैक्टस, आर्ननामेंटल पौधों के साथ ही फलों, व बांज आदि के पौधे वितरित किए गये।
रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई ने कहा कि हरेला पर्व के तहत भाजपा के साथ मिलकर पौधा वितरण कार्यक्रम किया, इसमें इनडोर पौधे भी वितरित किए गये जिससे लोग घरों के अंदर पौधों को रखे व उनको परिवार का अंग मानें।
इस मौके पर मण्डल उपाध्यक्ष गुडमोहन राणा, रमेश खंडूरी, सुरेश अग्रवाल, सुनील रतूड़ी, कुशाल राणा, अनिल गोदियाल, आदर्श शर्मा, अवतार कुकरेजा, गंभीर पंवार, मुकेश खरोला, जीनत, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, राजीव अग्रवाल, सोभन मेहरा, स्वरांजलि, सोनिया सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।