मसूरी – गढ़वाल सभा द्वारा हरियाली तीज का आयोजन लाइब्रेरी मसूरी स्थित एक होटल सभागार में किया गया। आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सभा की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं सुंदर पारम्परिक वेशभूषा में नजर आई ।इस मौके पर महिलाओं ने नृत्य वह गायन की प्रस्तुति से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस मौके पर महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक गढ़वाली हिंदी गानों में नत्य किया। जिसमें नृत्य में सुनीता ढौढ़ीयाल प्रथम व गायन में कमला कैंतुरा, प्रथम रही।तीज क्वीन का चुनाव महिलाओं द्वारा किया गया।
जिसमें तीज क्वीन का खिताब लक्ष्मी उनियाल ने जीता। इस मौके पर विभिन्न पकार के खेलो का आयोजन भी किया गया। जिसमे सभी ने उपहार जीता। इसके बाद सभी ने सामूहिक नृत्य भी किया।
इस मौके पर तीज क्वीन लक्ष्मी उनियाल ने कहा की गढ़वाल महासभा द्वारा हरियाली तीज का कर्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।उन्होंने कहा की तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। माना जाता है कि माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था।
कहा की तीज का त्यौहार मानसून के मौसम में मनाया जाता है जब प्रकृति हरियाली से लदखड़ जाती है। यह प्रकृति के सौंदर्य का जश्न मनाने का अवसर होता है। महिलाओं के लिए एक विशेष उत्सव है। महिलाएं इस दिन नए वस्त्र पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर गीत गाती हैं और नृत्य करती हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में सुधा झिंडियाल,रेखा ढौंडियाल,शशि रावत , रजनी रावत, बीना रावत, बीना गुनसोला लक्ष्मी उनियाल, जय श्री, राजेश्वरी नेगी,अनिता थलवाल , सुचिता जुयाल, विनीता खंडूरी, भरोसी रावत, सुनीता नेगी, सुषमा ,लीला कंडारी, शीतल पंवार,पूनम पंवार,सीता पंवार,सीमा जोशी, नूतन राणा,भावना रावत ,रेवा नेगी,बीना मल्ल, सुलोचना देवी,सोनी मोयल नीलम चौहान, आदि सैकड़ों कि संख्या में प्रतिभाग किया