कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मोतीलाल नेहरू मार्ग का नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ।

मसूरी – लंबे अरसे से बदहाल लाइब्रेरी मोतीलाल नेहरू मार्ग के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गांधी चौक में किया। शहर की व्यस्ततम गांधी चौक और उसके निकट एक बहुआबादी वाले क्षेत्र को जोड़ने वाला यह मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा की यात्रा सीजन से पहले शहर की मुख्य सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। कहा की मोतीलाल नेहरू मार्ग पिछले काफी समय से खराब स्थिति में था जिसे पीडब्लूडी द्वारा ठीक कराया जा रहा है जिससे अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दृष्टिगत शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए अतरिक्त पुलिस फोर्स की मांग कैबिनेट मंत्री से की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वेंडिंग जोन के लिए भूमि चिन्हित कर दी जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मोतीलाल नेहरू मार्ग को पर्यटन सीजन से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, कुशल राणा, नरेंद्र मेलवान, पालिका सभासद पवन थलवाल, अमित भट्ट, रणवीर कंडारी, विशाल खरोला आदि मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR