नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर भाजपा, कांग्रेस सहित 03 निर्दलीय उम्मीदवारों व सभासद पद पर 39 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

मसूरी –  नगर निकाय निर्वाचन के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद पर पांच व सभासद पद पर 39 नामांकन दाखिल किए गए।  अध्यक्ष पद के रिटर्निंग अधिकारी गौरव चटवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से मंजू भंडारी, भाजपा से मीरा सकलानी सहित निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला पंवार, मनीषा खरोला, नैंन्सी कैंतुरा ने अपना नामांकन दाखिल किया। सभासद पद के रिटर्निंग अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि आज सभासद पद के लिए कुल 39 नामांकन दाखिल किए गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल में एकत्रित होकर कचहरी तक नामांकन रैली निकाली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मसूरी में अनेक विकास कार्य किए हैं। कहा कि नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत होने पर शहर का चहमुखी विकास होगा और लंबित विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, अनिल गोदियाल, रजत अग्रवाल, राजेंद्र सिंह रावत, राजेश नौटियाल, मदन मोहन शर्मा, विदुषी निशंक उनियाल, कमला थपलियाल, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस ने पुरानी टिहरी बस अड्डे से होते हुए लंढौर, कुलड़ी बाजार,‌ गांधी चौक तक नामांकन रैली निकाली जहां पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, गोदावरी थापली, ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नगर पालिका चुनाव चुनाव में एक जुट होकर अध्यक्ष सहित पार्टी के सभासद प्रत्याशियों को विजय बनाने का आवाहन किया।

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भगवान सिंह धनाई, मेघ सिंह कंडारी, रमेश भंडारी, नागेंद्र उनियाल सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR