स्मार्ट शौचालय की तर्ज पर अपग्रेड किए जाएंगे सार्वजनिक शौचालय : ई•ओ•

मसूरी –  शहर में गंदगी की मार झेल रहे सार्वजनिक शौचालयों की दशा सुधारने के लिए नगर पालिका द्वारा स्मार्ट शौचालय बनाने की कयावद शुरू कर दी गई है। यदि समय पर स्मार्ट शौचालय बनाने की कार्य योजना परवान चढ़ गई तो शहर के बदहाल 49 सार्वजनिक शौचालयों को अपग्रेड कर स्मार्ट शौचालय की सुविधाएं शहर वासीयों के साथ-साथ पर्यटकों को भी मिल पाएगी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया  कि शौचालय को लेकर शासन की तरफ से स्वच्छ शौचालय व निदेशालय से चकाचक शौचालय अभियान के तहत स्मार्ट शौचालय बनाने के निर्देश मिले हैं। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं प्रशासक नगर पालिका के निर्देशानुसार प्रथम चरण में शहर के 49 में से 23 शौचालयों को स्मार्ट शौचालयों में अपग्रेड करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

कहा कि अपग्रेड किए जाने वाले 23 शौचायलयों में से दो पिंक शौचालय भी बनाए जाएंगे जिनकी देख रेख पूर्व की भांति स्वच्छ लक्खी फाउंडेशन द्वारा किया जायेगा। कहा कि शेष 26 सार्वजनिक शौचालयों को अपग्रेड करने का कार्य द्वितीय चरण में किए जाएगा।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR