*कोई दीवाना कहता है , कोई पागल समझता है!* हिंदी के सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि डॉ० कुमार विश्वास ने मसूरी के खुशगवार मौसम का लिया आनंद।

: पद्मश्री रस्किन बॉन्ड को दी बेहतर स्वास्थ एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं।

: “ऑथर बुक” में पहाड़ो की रानी मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ।

मसूरी – राष्ट्रीय कवि, लेखक, प्रखर वक्ता डॉ० कुमार विश्वास अपने निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे जहां उन्होंने मॉल रोड का भ्रमण कर यहां के खुशगवार मौसम का आनंद लिया। मीडिया से दूरी बनाने के बावजूद भी वह अंग्रेजी के प्रख्यात लेखक पद्मश्री रस्किन बॉन्ड की पसंदीदा शॉप कैंब्रिज बुक डिपो की ऑथर बुक में काफी कुछ लिख गए।

बुक डिपो के स्वामी सुनील अरोड़ा ने बताया कि वह स्वयं कुमार विश्वास के फॉलोअर है, 15 साल पहले भी वह उनकी शॉप मे आए थे और उनकी मुलाकात रस्किन बॉन्ड से हुई थी। बताया कि डॉ० विश्वास ने रस्किन की चेयर पर बैठने से मना किया लेकिन उन्होंने  कहा कि यह ऑथर चेयर है जिसके बाद वह चेयर पर बैठ गए, और अपने प्रशंसकों के साथ फोटोग्राफ खिंचवाई और ऑटोग्राफ भी दिए। अरोड़ा ने बताया कि डॉ० विश्वास ने ऑथर बुक में मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य की तारीफ करने के साथ ही रस्किन के बेहतर स्वास्थ्य व उनके दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने उन्हें एक बुक सप्रेम भेट की।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR