भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज।

मसूरी – भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मण्डल द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे महिलाओं ने नृत्य एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

मॉल रोड स्थित एक होटल के सभागार मे आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव गीता रावत ने तीज उत्सव पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तर पर तीज उत्सव मनाया जा रहा है। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। वहीं केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की है।

भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा गीता कुमाई ने बताया कि आज ही के दिन भगवान शिव ने पार्वती से विवाह का प्रस्ताव स्वीकार करने पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है जिसका की एक धार्मिक महत्व भी है उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महानगर अर्चना बागड़ी, प्रदेश सचिव कमली भट्ट, वंदना बिष्ट, सुषमा कुकरेती, प्रियंका गुसाईं, तनु उनियाल, अनीता सक्सेना, प्रमिला नेगी, गुड्डी देवी, अनीता पुंडीर, सुनिता तैलवाल, यमुना लेखवार, अनीता धनाई, राजेश्वरी नेगी, सपना सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता व स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR