मसूरी – उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचे जहा अकादमी के निर्देशक श्रीराम तरनकांति ने उनका स्वागत किया, उत्तराखंड के राज्यपाल ले०ज० (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह ने उप राष्ट्रपति की आगवानी की।
मिली जानकारी के अनुसार उप राष्ट्रपति प्रातः 10:20 बजे सड़क मार्ग से एल बी एस अकादमी परिसर पहुंचे जहा उन्होंने सम्पूर्णानंद हॉल मे आईएएस फेस -1 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया, उप राष्ट्रपति ने अकादमी के डायरेक्टर लाउंज में दोपहर का भोजन भी किया। कार्यक्रम के बाद उप राष्ट्रपति अपराह्न लगभग तीन बजे अकादमी से वापस रवाना हुए।
उप राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने किंक्रेग से एल बी एस अकादमी तक जीरो जोन घोषित कर चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस मौके पर जिलाधिकारी सोनिका, आई जी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।