: विभागीय उपेक्षा की मार झेल रहा है मसूरी का ऐतिहासिक अटल उत्कृष्ट राजकीय घनानंद इंटर कॉलेज।
मसूरी – शहर के ऐतिहासिक, प्रतिष्ठित अटल उत्कृष्ट राजकीय घनानंद इंटर कॉलेज के कैमिस्ट्री लैब में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है, जिससे इंटर कॉलेज परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि उनियाल ने बताया कि आज हमारे यहां सीबीएसई बोर्ड का प्रैक्टिकल था सुबह 8:30 बजे स्कूल आते ही उन्हें कैमिस्ट्री लैब के प्रभारी द्वारा सूचित किया गया कि लैब में चोरी हो गयी है तथा चोरों द्वारा काफी कीमती उपकरण भी चोरी किए गए है, वहीं लैब में काफी तोड़फोड़ कि गई है।
उनियाल ने बताया कि चोरों द्वारा पहले स्कूल की लाइट काटी गई उसके बाद गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ा हुआ था, कहा कि उनके द्वारा घटना की सूचना 112 पर दी गई उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी हासिल की। उनियाल ने बताया कि चोरी हुए पूरे सामान का स्टॉक रजिस्टर चेक कर एस्टीमेट बना कर पुलिस को लिखित रूप में सूचित किया जाएगा। कहा कि इंटर कॉलेज की बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त हो रखी है जिसकी जानकारी हमने विभाग व जनप्रतिनिधियों को पूर्व में दे रखी है। सरकारी स्कूल होने के कारण हमारे सीमित संसाधन है किसी भी कार्य को कराने के लिए विभाग को अवगत कराना पड़ता है।
