मसूरी – हरेला पर्व के तहत मंगलवार को जय बद्री केदार महिला समूह मसूरी द्वारा जाफर हाल के निकट होटल शृंगार के प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समूह की महिलाओं ने फलदार सहित छायादार और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जय बद्री केदार महिला समूह मसूरी की अध्यक्ष लक्ष्मी उनियाल ने बताया कि समूह द्वाराजाफर हाल मे विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया उन्होंने सभी से इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभा सके साथ ही सभी से यह अपील करते हैं कि हर एक व्यक्ति एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं जिससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सके।

इस अवसर पर देवेश्वरी पंवार, विनीता कुमाई, गंगोत्री गुसाईं, सीता पंवार, मंजू भट्ट, शमा रावत, रंजना नवानी, पूनम नेगी, मंगला बेलवाल, मधु केंतुरा, सविता कंडारी, सुनीता उनियाल, कुसुम नौडियाल, नीमा चमोली, कविता सेमवाल, संगीता बंगवाल, विनोद कंडारी, भरत पंवार, सुनील उनियाल, पीतांबर सेमवाल, पुरुषोत्तम जोशी, सुभाष भंडारी, देवेंद्र उनियाल, मनन चमोली आदि मौजूद रहे।
