सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु।

मसूरी – हाथीपांव किमाड़ी कि ओर जाने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर फिसल जाने से एक युवक की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को एम्बुलेंस 108 के माध्यम उपजिला चिकित्सालय सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज हाथीपांव से लगभग 03 किलोमीटर आगे झरने के पास, कीमाड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई है।

सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान अनूप बंगवाल पुत्र धर्मानंद बंगवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी कृष्णा विहार, थानो रोड, रायपुर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR