लोकपर्व हरेला पर किया वृक्षारोपण।

: ऋषिकेश भनियावाला सात मोड़ पर काटे जा रहे पेड़ो के सवाल पर चुप्पी साद गए टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय।

मसूरी – नगर पालिका परिषद द्वारा लोकपर्व हरेला के अवसर पर मॉल रोड पर वृक्षारोपण किया गया।

मॉल रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के निकट कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने भी लोकपर्व हरेला पर वृक्षारोपण कर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन में सतनाजा की तरह है कहा कि अन्न का उत्पादन तब होगा जब हम पानी के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक होंगे। कहा कि चिपको आंदोलन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरे विश्व में एक संदेश दिया था। उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली मुंबई जैसे महानगरों में भी 33% जंगल होना चाहिए। वहीं पर्यावरण संरक्षण एवं पानी की संवर्धन के लिए हमारी हिमालय पर ज्यादा निर्भरता ठीक नहीं है, हमे वृक्षारोपण कर वनो की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि हरेला हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ सहअस्तित्व के भावना का जीवंत प्रतीक है। कहा कि आज रोपित किए वृक्षों की देख रेख नगर पालिका द्वारा की जाएगी जिससे कि इन वृक्षों को नुकसान न पहुंचे और भविष्य में यह वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होंगे। पालिका अध्यक्ष ने शहर वासियों को लोकपर्व हरेला के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस मौके पर एसडीएम राहुल आनंद, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पालिका सभासद पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सहानी, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला, गुडमोहन राणा, नगर पालिका कार्यालय अधीक्षक चंद्र प्रकाश बडोनीसहित  पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR