लाइब्रेरी पुलिस चौकी में महिला पर्यटक ने शराब के नशे में किया हंगामा।

मसूरी – विगत रात्रि लगभग तीन बजे एक महिला पर्यटक ने लाइब्रेरी पुलिस चौकी में नशे में धुत होकर जमकर हंगामा काटा वहीं वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ अभदृता, गाली गलौच की जिससे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फुल गए।

पुलिस से मिल जानकारी के अनुसार विगत रात्रि समय 3:17 am बजे महिला कॉलर द्वारा 112 कंट्रोल रूम पर सूचना देते बताया कि हम 4 व्यक्ति दिल्ली से मसूरी घूमने आये थे। हमारे साथ की एक महिला साथी द्वारा शराब का ज्यादा सेवन कर लिया गया जिससे नशे की हालत में हमसे लड़ झगड़ रही है और गाली गलौच कर रही हैऔर हमारे नियंत्रण में नहीं आ रही है। कृपया पुलिस सहायता की आवश्यकता है उक्त सूचना कंट्रोल रूम द्वारा कोतवाली मसूरी को दी गई।

थाना कार्यालय द्वारा उक्त सूचना को चौकी लाइब्रेरी क्षेत्र में तैनात चीता कर्मचारीगणों को देकर आवश्यक सहयोग व कार्यवाही हेतु बताया गया। इस पर चौकी लाइब्रेरी क्षेत्र में तैनात चीता कर्मचारी गण सूचनाकर्ता के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो जानकारी हुई कि 02 युवक एवं 02 युवतियां जो दिल्ली से मसूरी घूमने आए थे और लाइब्रेरी चौक के पास घूम रहे थे, जिनमें 01 महिला काफी नशे की हालत में थी जो अपने साथियों के साथ गाली गलौच कर रही थी और उनके समझाने पर नहीं मान रही थी चीता कर्मचारी द्वारा उक्त चारों युवक युवतियां को चौकी लाइब्रेरी पर बुलवाकर शराब के नशे में संलिप्त उक्त युवती को समझाने का प्रयास किया गया, इस दौरान उक्त युवती नशे में होने के कारण उत्तेजित होकर आसपास खड़े अन्य पर्यटकों , पुलिस व अपने साथियों पर अनर्गल आरोप लगाने लगी ।

देर रात्रि का समय होने एवं महिला सम्बन्धी प्रकरण होने के कारण तसल्ली से उक्त चारों को चौकी लाइब्रेरी पर बैठाकर शराब पिए युवती की काउंसलिंग की गयी थोड़ी देर उपरांत युवती का नशा कम होने पर उक्त चारों द्वारा घटनाक्रम पर खेद व्यक्त किया गया जिसपर उक्त चारों पर्यटकों को चौकी लाइब्रेरी से रवाना किया गया

उक्त घटनाक्रम के संदर्भ में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है प्रकरण से सम्बन्धित अन्य तथ्यों की जाँच की जा रही है।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR