कार्यकर्ताओं से नेता है नेताओं से कार्यकर्ता नहीं : डॉ० मनसुख मांडविया

मसूरी – केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा मामले, खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मसूरी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने माननीय मंत्री से मुलाकात की।

डॉ. मनसुख मांडविया ने सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा सभा तक पार्टी की भागीदारी और सहभागिता पर चर्चा की। माननीय मंत्री ने आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा।

डॉ. मनसुख मांडविया ने मुख्य रूप से कहा की कार्यकर्ताओं से नेता है, नेता से कार्यकर्ता नहीं, इस बात को सभी को अमल में लाने चाहिए। आगे चर्चा में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांत राष्ट्र प्रथम के विचार को आगे ले जाते हुए एकजुटता की बात पर जोर दिया।

डॉ. मनसुख मांडविया ने ये भी कहा की आजादी के समय लगभग 6 लाख युवाओं ने अपना बलिदान दिया परंतु आज देश बलिदान नहीं मांगता, देश चाहता है देश प्रेम और देश के लिए समर्पण की भावना और हर युवा का दायित्व बनता है की वह देश के लिए अगर और कुछ ना करे लेकिन अपने स्तर पर राष्ट्र सेवा और सामाज सेवा अवश्य करें और देश के विकास में प्रतिभाग करे। आज आक्रामक राष्ट्रवाद का समय है और इसी विषय पर लंबी चर्चा चली।

अंत में मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी ले लिए बिना किसी लालच के काम करने के लिए कहा और अपने मंडल अध्यक्ष से मंत्री बनने के सफर के बारे में बताया की जो व्यक्ती बिना किसी लालच के साथ पार्टी और संगठन के लिए काम कर्ता है वही सफल होता है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भाजयुम मंत्री आर्यन देव उनियाल, विजय रमोला, राजेन्द्र रावत, विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, रणवीर कंडारी, अनीता धनाई, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, अनिल आदि शामिल रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR