पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि।

मसूरी – देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी को उनकी 107वीं जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भावपूर्ण स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

झूलाघर में आयोजित कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय गांधी के अविस्मरणीय योगदान को बुलाया नहीं जा सकता उनके द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय का लाभ आज भी देश को मिल रहा है। कहा कि इंदिरा गांधी ने ही महिला सशक्तिकरण के लिए बुनियादी ढांचे को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस मौके पर भगवान सिंह धनाई, रमेश राव, महेश चन्द्र, रफीक अहमद, राम प्रसाद कवि, राजेश मल्ल, महिमानंद सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR