मसूरी – आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा त्वरित कारवाई नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साथ ही सैन्य धाम, उद्यान घोटाले में भी नाम संलिप्त होने के बावजूद सरकार कोई कारवाई नहीं कर रही है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध कर रही है। कहा कि गणेश जोशी के खिलाफ विजिलेंस ने सरकार से मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी है लेकिन सरकार ने अभी तक जांच के आदेश नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि 8 सितंबर तक मंत्री के खिलाफ जांच के आदेश नहीं दिए गए तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी।
पत्रकार वार्ता में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, नागेंद्र उनियाल, महेश चंद्र, मनीष गौनियल आदि मौजूद रहे।