भाजयुमो ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली।

भाजयु मोर्चा मसूरी व नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिक्चर पैलेस से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे शहर के विभिन्न संगठनों, स्कूली छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

भाजयु मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि विगत 3 वर्षों से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति शामिल होते है। कहा कि यह किसी दल विशेष और सरकारी कार्यक्रम नहीं है इसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भाग ले रहे है इस यात्रा को अपार जनसमर्थन मिलने के कारण यह एक जन आंदोलन बन चुका है।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष राकेश रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर पूरे देश में यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, भाजपा हमेशा अखण्ड भारत का लक्ष्य रहा है उन्होंने शहर वासियों से आगामी 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, कुशाल राणा, सतीश ढौंडियाल, रजत अग्रवाल, नरेंद्र मेलवान, अनीता सक्सेना, अमित भट्ट, अरविंद सेमवाल, आशुतोष कोठारी सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्माचारी मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR