मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय लोकपर्व हरेला का किया शुभारंभ।

मसूरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय लोकपर्व हरेला का मसूरी वन प्रभाग के मसूरी रेंज अंतर्गत मालदेवता, बांदल कक्ष सं० 1 मे शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के पांच वीर जवानों की स्मृति में वृक्षारोपण कर हरेला पर्व का आगाज किया गया है कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के संवर्धन, संरक्षण के पूजन का पर्व है। उन्होंने सभी विभागों से हरेला पर्व के अंतर्गत एक करोड़ पौधे रोपित करने के निर्देश देते हुए प्रदेश वासियों से हरेला पर्व मे प्रतिभाग करने की अपील की है।

इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए वृक्षारोपण किया। वहीं शासन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 100 है० क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधो का रोपण किया गया। इस मौके पर वन संरक्षक कहकशां नसीम, डीएफओ अमित कंवर, एसडीओ डॉ० उदय गौड, मसूरी रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व हरेला।

लोकपर्व हरेला के तहत नगर पालिका प्रशासन द्वारा उत्तराखंड राज्य आन्दोलन के शहीदों की स्मृति में मॉल रोड पर वृक्षारोपण किया गया। उपजिलाधिकारी डॉ दीपक सैनी ने कहा कि लोकपर्व हरेला के तत्वधान में आज मसूरी के मसूरी के राज्य आन्दोलन के शहीदों स्व श्री राय सिंह बंगारी, धनपत सिंह, मदन मोहन ममगांई, बलवीर नेगी, श्रीमती हंसा धनाई, बेलमति चौहान की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया है। कहा कि मसूरी में पर्यावरण के संवर्धन व हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, राजबीर चौहान, वीरेंद्र बिष्ट, सहित पालिका कर्मी मौजूद रहे।

वहीं कांग्रेस भवन में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओ को हरेला पर्व पर पोधा वितरण कार्यक्रम अयोजित किया गया।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR