नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी झील में किया वैंडिंग ज़ोन का लोकार्पण।

: जो वैंडर्स धरना प्रदर्शन पर बैठें है वह नेतागिरी कर रहे है – पालिका अध्यक्ष

मसूरी – नगर पालिका द्वारा विगत लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मॉल रोड से हटाए गए वैंडरों के पुनर्स्थापन के प्रथम चरण में 46 वैंडरों को मसूरी झील में नवनिर्मित वैंडिंग ज़ोन में दुकान आवंटित की गई है, जिससे डेढ़ साल के इंतज़ार के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने मसूरी झील में पालिका द्वारा बनाए गए पालिका बाज़ार/ वैंडिंग ज़ोन का लोकार्पण किया। पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पालिका बोर्ड का शुरू से यही प्रयास था कि जो लोग मॉल रोड पर बैठे है इन्हें कही न कही शिफ्ट करना है यदि नगर पालिका डेढ़ वर्ष पूर्व मॉल रोड से अतिक्रमण नहीं हटाती तो आज ये वैंडिंग ज़ोन नहीं बन पाता।

अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि मसूरी में एक वैंडिंग ज़ोन बनाया जाए जिसके अनुपालन के तहत मसूरी झील में पहला वैंडिंग ज़ोन बनाया गया है जिसमे मॉल रोड से विस्थापित 46 वेंडरो को दुकानें आवंटित की गई है। कहा कि 130 लोगों ने दुकानें आवंटित प्रक्रिया में भाग लिया था जिसमें मसूरी झील 46 वेंडरो को दुकानें आवंटित की गई हैं और जो वैंडर छूट गए है उन्हें भी नियमानुसार दुकानें आवंटित की जाएगी।

वहीं विस्थापित वैंडर अंजना ढौंडियाल ने उन्हें दुकान आवंटित होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम पिछले 20 साल से मॉल रोड पर दुकान लगा रहे थे लेकिन किसी ने हमारी सुध नहीं ली वहीं वर्तमान पालिका अध्यक्ष ने वैंडरों के लिए स्ट्रीट वैंडर ज़ोन बना कर सराहनीय कार्य किया है।

इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद शिवानी भारती, गौरी थपलियाल, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, विशाल खरोला, विजय बिंदवली, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR