पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार।

: पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा पर धोखाधड़ी के मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का हाथ है – अनुज गुप्ता 

: कोविड में जो भी छूट मिली वह शासन स्तर द्वारा बनाएगी तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट व शासन के अनुमोदन पर मिली – गुप्ता 

: उक्त मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

मसूरी – आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का समय जैसे जैसे नज़दीक आ रहा है कांग्रेस भाजपा पर निरंतर भ्रष्टाचार के मुद्दों पर मुखर हो रही है।

पहले ही विवादों से घिरे मसूरी विधायक व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने पिछले 15 सालों में मसूरी को लूटने व बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह किसी भी विजिलेंस, सीबीआई, ईडी से जांच व मुकद्दमों का सामना करने को तैयार है, कहा कि वह गणेश जोशी के भ्रष्टाचार के मामलों को लगातार उजागर कर रहे है।

उन्होंने कहा कि आदि प्राप्ति नियमावली 2017 में साफ लिखा है कि टेंडर प्रक्रिया से अध्यक्ष का कोई लेना देना नहीं होता है, कोविड में जो छूट मिली उसके लिए शासन स्तर से तीन सदस्यीय समिति बनी जिसमें अधिशासी अधिकारी, नायब तहसीलदार व एकाउंटेट होते है समिति ने रिपोर्ट दी ,शासन ने अनुमोदन किया उसके बाद मुझ पर आरोप लगा रहे है, इससे अध्यक्ष का कोई लेना देना नहीं होता लेकिन गणेश जोशी उन्हें आरोपी बना रहे है, आप इतने डरपोक होंगे, उनकी आवाज दबा दी जाय, लेकिन वह डरने वाले नहीं है जो कार्य किया जा रहा है सभी फर्जी है ।मेरे द्वारा जो कार्य किए गये ऐतिहासिक किए गये अब चुनाव आ गये व मैं भी मसूूरी विधानसभा क्षेत्र से दावेदार हूं तो मुझे दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

आज आपका समय है कल हमारा होगा तब उनकी पीढियों से वसूली की जायेगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता में जब अध्यक्ष नहीं होते तो उन्हें आरोपी किस आधार पर बनाया जा रहा है जो भी छूट दी गयी शासन स्तर पर दी गयी।वे इसके खिलाफ न्यायालय की शरण में जायेगे जहां दूध का दूध पानी का पानी सामने आयेगा। वह अपनी जमीन खिसकते देख बौखला कर अनाप शनाप कार्य कर रहे है। वहीं वह अपनी पार्टी में भी जो उनका विरोध कर रहा है उनके खिलाफ भी मुकदमें करवा रहे है। उन्होंने कहा कि गामा के पीछे भी गणेश जोशी का हाथ है मै खुलकर बोल रहा हूं। वहीं कहा कि जिन अधिकारियों ने यह जांच की उनके खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लडूुंगा।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR