राज्य में बदलाव की पूरी संभावना है हमें इससे चैलेंजर के तौर पे लेना होगा : हरीश रावत

: हमें मसूरी के विकास के लिए सटीक रूल्स और रेगुलेशंस बनाने चाहिए – हरीश रावत 

: देहरादून में बड़ी चुनौती और लड़ाई है यहां कांग्रेस को एक स्थानीय हीरो की आवश्यकता है इसलिए मैं प्रीतम सिंह के पीछे खड़ा हूं – रावत 

: कांग्रेस के पास मसूरी और धनौल्टी विधानसभा में बेहतर उम्मीदवार है – रावत

मसूरी – सोनिया गांधी की पुस्तक एक ऐसी यात्रा का वर्णन है जो हंसाती भी है रुलाती भी है और मेहनत व परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। भारत असीम संभावनाओं का देश है।

कुलड़ी बाज़ार स्थित होटल द फर्न ब्रेंटवुड के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन विभिन्न तरह की विविभिताओं से आता है, कहा कि इटली के परिवेश के हिसाब से उन्होंने अपने आप को भारत के मूल्यों और सिद्धांतों को अपनाया। रावत ने शंकराचार्य के बयान की प्रशंसा की जिसमें शंकराचार्य ने सोनिया गांधी को भारतीय संस्कृति की प्रतीक महिला माना है, कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय संस्कृति की गरिमा को ऊंचा उठाया और हमारे मूल्यों को मान्यताओं को अपनाया है।

हरीश रावत ने लैंसडौन के भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह एक महंत के पद पर बैठे है उन्होंने इसी घटियां बात नहीं करनी चाहिय थे उनके पिता एक आदर्श राजनेता थे।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के सवाल पर रावत ने कहा कि राज्य में बदलाव की अच्छी संभावना है हमें इससे एक चैलेंजर के तौर पर लेना होगा व बदलाव की परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा, कहा कि कांग्रेस में कोई गुट बाज़ी नहीं है हमारे लिए देहरादून में बड़ी चुनौती और लड़ाई है मुझे किसी का किसी के पीछे तो खड़ा होना है, यदि में प्रीतम सिंह के पीछे खड़ा हूं तो कांग्रेस को एक स्थानीय हीरो भी चाहिए। रावत ने कहा कि मेरा दिल विधायक के तौर पर हरिद्वार की सेवा करना है लेकिन हमारे दिल की डोर दिल्ली वालों के पास है।

उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा से जिस भी कांग्रेस कार्यकर्ता को टिकट मिलेगा सभी पार्टी कार्यकर्ता उसके पीछे चलेंगे। कहा कि शक्तिमान के हत्यारे की पहचान होनी आवश्यक है। रावत ने कहा कि पिछले दस साल से देहरादून में कोई नया फ्लाईओवर और एक भी नया अंडरपास नहीं बना है, जबकि ट्रैफिक का दबाव दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। कहा कि हमें बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए जिससे कि दुनिया के जॉब मार्केट में उन्हें बेहतर रोजगार मिल सके।

इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपेंद्र थापली, पार्षद सुमेंद्र बोहरा, पालिका सभासद जसबीर कौर, निशांत बोहरा आदि मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR