: लंढौर बाजार के भू-धसाव मार्ग के ट्रीटमेंट के लिए ₹26 लाख स्वीकृत, भू-धसाव से पिडित विधवा महिला के परिवार का किया जायेगा विस्थापन – जोशी
: मोतीलाल नेहरु मार्ग पर विगत वर्ष लगभग तीन करोड़ खर्च होने के बाद भी मार्ग की दुर्दशा पर पी०डब्ल्यू०डी के कार्य की गुणवत्ता पर मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को लताड़ा, शीध्र मार्ग को दुरस्त करने के दिये कड़े निर्देश।
: आखिर पर्यटन सीजन शुरू होते मंत्रीजी को आयी शहर की क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत करवाने की सुद !
मसूरी – मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहर की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद को सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उप जिला चिकित्सालय का निरीक्षण भी किया और अस्पताल में कर्मचारियों की कमियों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र यहां पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए।
निरीक्षण के दौरान पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लंढौर बाजार में हो रहे भू धसाव क्षेत्र का दौरा किया और नगर पालिका परिषद मसूरी को जल्द से जल्द मार्ग के ट्रीटमेंट के निर्देश दिए। उन्होंने भू धसाव से पीड़ित विधवा महिला और भू स्वामी से भी वार्ता की। व दोनो पक्षों की बात सुनी व उनके विस्थापन की बात कही। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी महिला का पक्ष लिया व कहा कि केवल एक महिला को ही नोटिस दिया गया जो गलत है, उनका विस्थापन किया जाय।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि लंढौर बाजार में 26 लाख रुपए की लागत से मार्ग का ट्रीटमेंट किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मोतीलाल नेहरू मार्ग के साथ ही माल रोड में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए लोग निर्माण विभाग को निर्देशित कर दिया गया है और जल्द से जल्द इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवल, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
