नगर पालिका अध्य्क्ष की मध्यस्थता में समाप्त हुआ दो पक्षों में मारपीट का मामला।

: यह दो समुदाय का मामला नहीं था, शरारती तत्वों द्वारा इसे तूल दिया गया – नगर पालिका अध्य्क्ष

: बाल्मीकि समाज पालिका की रीढ़ है – नगर पालिका अध्य्क्ष

मसूरी – विगत 13मई की मध्य रात्रि को दो युवकों के बीच हुई मारपीट का मामला आखिरकार नगर पालिका अध्य्क्ष की मध्यस्थता के बीच आपसी सुलहनामे के साथ समाप्त हो गया, लेकिन दो पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप और धरना प्रदर्शन रोड़ जाम सहित अन्य तथाकथित बयानों से शांत प्रिय पर्यटन नगरी का माहौल खराब करने का भरसक प्रयास किया गया। दोनों पक्षों में मारपीट की असली वजह कया थी यह तो जांच का विषय है इस समबन्ध में पुलिस जांच भी कर रही है।

शुक्रवार को नगर पालिका अध्य्क्ष मीरा सकलानी ने उक्त प्रकरण के समबन्ध में दोनों पक्षों को अपने आवास पर बुलाया और पूरे घटनाक्रम पर चर्चा के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति व माफीनामे के बाद पूरा विवाद समाप्त कराया।

पालिका अध्य्क्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह दो समुदायों का मामला नहीं था, जिसे बेमतलब के समुदाय का बना कर तूल दिया गया जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह शहर के लिए अच्छी बात नही है, मसूरी शहर किसी जाति धर्म का नहीं है सभी मिलकर रहते हैं, शहर के नागरिक समझदार है। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि समाज पालिका की रीढ है, अगर वह कार्य नहीं करेगें तो शहर की दशा खराब होगी जिसका संदेश गलत जायेगा।

इस मौके पर बाल्मीकि उत्थान सभा के अध्यक्ष निरंजन लाल ने कहा कि जब समाज की बात आती है तो जोश आता है, इसमें कोई भी समाज का हो। उन्होंने कहाकि शहर की व्यवस्था बिगाडने की कोशिश की गयी। इस घटना में जो हुआ जब सुनवाई नहीं हुई तो समाज में आक्रोश बढा व माहौल खराब हुआ। पुलिस ने भी सहयोग नहीं किया। अब आपस में बातचीत के बाद समझौता हो गया है, हमारे समाज का हो या किसी समाज का हो यह शहर हित में नहीं है। समझौतें के बाद पर्यावरण मित्र काम पर लौट आये व शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू किया।

बाल्मीकि उत्थान सभा पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पालिका सभासद अमित भटट, सचिन गुहेर, रणवीर सिंह कंडारी, शिवानी भारती, गौरव गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, राजेंद्र, गुरचरन, जयपाल कैरवाण, सुरेंद्र रावत, नवीन शाह, सोमपाल, आरोपी रितिक बिष्ट व आर्तिक सहित दोनो पक्षों के लोग मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR