नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन।

मसूरी – शहर कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले के विरोध में शहीद भगत सिंह चौक पर जोरदार नारेबाजी के बीच केद्र की भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में लगातार पेपर लीक हो रहे है, जिसमें भाजपा के नेता शामिल हैं, जिससे देश के युवाओं के जीवन से खिलवाड हो रहा हैं।

इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में पेपर लीक का मामला चल रहा था वहीं केंद्र सरकार भी पेपर लीक कर रही है हाल ही में नीट पेपर लीक के मामले ने देश के युवाओं पर जो कुठाराघात किया है उनके सपने तोडे इसके लिए भाजपा को माफ नहीं किया जा सकता। नीट पेपर लीक का यह चौथा मामला है, जिसमें 22 लाख युवाओं ने परीक्षा की तैयारी की व देने के लिए आये थे ऐसे में पेपर लीक होने से उनके भविष्य को भारी नुकसान पहुंचा है उनके मनोबल को तोडने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है, वहीं बच्चों के परिजन भी इससे हताश एवं निराश है।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि पिछले पांच वषों में देश के अंदर 48 पेपर लीक हुए जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड है, बच्चों के माता पिताओं अपने बच्चों की तैयारी करते है लेकिन पेपर लीक होने से उनके सपनों को तोडने का कार्य कर रही है। यह बडा घोटाला व मोदी सरकार का फेलियर है, सरकार एसआईआर के तहत सत्ता में बना रहना चाहती है। उनकों युवाओं के भविष्य से कोई लेना नहीं है। भाजपा की सरकार व शिक्षा मंत्री को शर्म आनी चाहिए, ऐसी सरकार की घोर निंदा करते है व सरकार को स्तीफा देना चाहिए।

इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि सरकार देश के भविष्य के साथ मोदी सरकार खिलवाड कर रही है जो नौजवान कडी मेहनत करते है व उनके माता पिता पैसा खर्च करते है उसके बाद पेपर लीक हो जाता है, इसके लिए सर्वोच्च न्यायाल की अध्क्षता में कमेटी गठित कर जांच होना चाहिए ताकि दोषियों का सजा मिल सके। सरकार शिक्षा माफियाओं के हाथों खेल रही है। शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर ने कहा कि नीट का पेपर केवल एक पेपर नही है बल्कि करोडों बच्चों व माता पिताओं का सपना होता है कि उनके बच्चे आगेे बढेगे लेकिन नीट का पेपर लीक होने पर उनके सपनों के साथ खिलवाड किया गया है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता।

इस मौके पर युवा कांग्रेस महामंत्री पिं्रयांश छाबडा, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस वसीम खान, जगपाल गुसांई, नवीन शाह, दक्ष पंवार, मौ. शाहरूख, तेज पाल रौथाण, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, रिया, परमवीर खरोला, विजय लक्ष्मी कोहली, सुदेश सैनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनी, आदि मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR