मसूरी इंडेन गैस सर्विस के स्थानीय प्रबंधक के संरक्षण में गैस सिलेंडरों की हो रही है कालाबाजारी : रजत अग्रवाल, अध्यक्ष व्यापार संघ मसूरी

: विगत एक माह से स्थानीय निवासियों को उपलब्ध नहीं हो रहे है घरेलू गैस सिलेंडर – रजत अग्रवाल

: वर्तमान में पर्यटन नगरी मसूरी में गैस सिलेंडरों की त्राहिमाम त्राहिमाम किल्लत के बीच आखिर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी चिर निंद्रा में क्यों ?

: मसूरी की स्थानीय गैस एजेंसीयां रसूखदारों के दबाव में स्थानीय निवासियों का कर रही है उत्पीड़न – रजत अग्रवाल

: आखिर क्यों नहीं मिल पा रहे हैं ढाबा, स्वीट शॉप, रेस्टोरेंट, मैगी प्वाइंट संचालको को विगत एक माह से व्यावसायिक सिलेंडर – रजत

: वर्तमान में शादियों के सीजन में स्थानीय गैस एजेंसीयों की मनमानी के चलते समाज के हर वर्ग का हो रहा है उत्पीड़न – रजत 

: आगामी 9 अप्रैल को मसूरी इंडियन गैस सर्विस के तथाकथित अधिकारियों के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रदर्शन – रजत अग्रवाल 

: मसूरी में स्थानीय इंडेन गैस सर्विस रसोई गैस के उपभोक्ताओं को केवाईसी, ओटीपी व अन्य कनेक्शन संबंधित मामलों में लगातार गुमराह कर रही है – रजत

मसूरी – पहाड़ों की रानी मसूरी में बढ़ते गैस सिलेंडरों की किल्लत को देखते हुए मसूरी ट्रेडर्स एवं वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर में संचालित एक सरकारी और एक निजी गैस एजेंसी की संचालकों के खिलाफ जमकर गैस सिलेंडर वितरण में खुलेआम अनियमितताओं व धांधली के आरोप लगाए।

कुलड़ी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि शहर में घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति को संचालित करने वाली एजेंसियां रसूखदारों को गैस आपूर्ति कर स्थानीय जनता का लगातार उद्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि विगत एक माह से शहर के छोटे ढाबों, स्वीट शॉप, रेस्टोरेंट व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को व्यावसायिक गैस सिलेंडर न मिलने से कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए है जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है व इसके चलते मसूरी के पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

साथ ही वर्तमान में शादियों के सीजन के दृष्टिगत हर वर्ग गैस सिलेंडर के लिए परेशान है लेकिन स्थानीय गैस सर्विस द्वारा बड़े गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है। मीडिया कर्मियों का फोन उठाने से परेज करते हैं स्थानीय इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक।

इस मौके पर व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, सलीम अहमद, अतुल अग्रवाल मौजूद रहे।

Vimal Nawani
Vimal Nawani

CHIEF EDITOR